विज्ञान के चमत्कार निबंध Essay on wonder of science in hindi
हैलो दोस्तों आपका इस लेख विज्ञान के चमत्कार निबंध (Essay on wonder of science in hindi) में बहुत - बहुत स्वागत है।
इस लेख में हम विज्ञान वरदान कैसे? विज्ञान अभिशाप कैसे आदि पहलुओं पर नजर डालेंगे जिससे आपको सभी जानकारी प्राप्त हो सके।
क़्योकी विज्ञान के चमत्कार निबंध Essay on wonder of science कक्षा 6 से 12 वीं तक अक्सर पूँछा जाता है।
विज्ञान के चमत्कार निबंध Essay on wonder of science in hindi
विज्ञान के चमत्कार निबंध को निम्नलिखित हैडिंग के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया है:-
परिचय Introduction
आज का आधुनिक युग (Modern age) विज्ञान का युग है। क्योंकि आजकल जो सुख - सुविधाएँ हमारे पास है, जिन वस्तुओं का हम भोग हम कर रहे है, वह सब विज्ञान (Science) के द्वारा ही संभव हुआ है
और आज मनुष्य सुख सुविधापूर्ण जीवन (Comfortable living) व्यतीत कर रहा है। इसलिए कह सकते है, कि विज्ञान मनुष्य के लिए वरदान स्वरूप है। तो आइये जानते है विज्ञान वरदान कैसे है?
विज्ञान वरदान कैसे How to boon science
विज्ञान मानव जाति के कल्याण के सभी रास्तों को खोलती है आज जिस मुकाम पर मानव है, यह सब विज्ञान के द्वारा ही संभव हुआ है।
मनुष्य ने विज्ञान की मदद से जल, थल, और नभ में विजय पताका फहरा दी है। विज्ञान ने कई क्षेत्रों में काफी उन्न्नति की है। इसलिए विज्ञान एक वरदान है। उनमें से कुछ क्षेत्र निम्नलिखित है:-
कृषि के क्षेत्र में विज्ञान
Science in agriculture
कृषि के क्षेत्र में विज्ञान वास्तव में वरदान सिद्ध हुआ है।क़्योकी विज्ञान के कारण ही कृषि के क्षेत्र में उन्नति हुई है। विज्ञान ने नलकूप, (tupewell) ट्रैक्टर,(tractor) थ्रेसर (thresar) आदि अनेक ऐसे उपकरण निर्मित किए है,
जिनसे कृषि उपज बहुत ही कम समय में और अधिक हो रही है। उर्वरक (Fertilizer) और कीटनाशक (Insecticide) दवाओं के उपयोग से फसलों को सुरक्षा मदद मिलने के साथ सिंचाई के पंपों की खोज से अब कृषि वर्षा के भरोसे नहीं रही।
दूसरी तरफ कृषि विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने हरित क्रांति (Green Revolution) के द्वारा गेहूँ, धान की उपज में पाँच गुना वृद्धि की वहीं पीत क्रांति के द्वारा तिलहन फसलों के पैदावार में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जो विज्ञान की ही देन है।
मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान
Science in intertainment
आजकल का जीवन बड़ा ही तनावपूर्ण हो गया है। मनुष्य दिनभर व्यस्त रहता है और थककर घर आता है। इस समय मनुष्य को हँसाने तथा दिमाग को फ्रेश करने के लिए विज्ञान ने मनोरंजन के अनेक साधन दिए है।
जिनमें सिनेमा (Cinema) टेलीविजन (Telivision) रेडियो (Radio) टेप रिकॉर्डर (Tap recorder) आदि विज्ञान के मनोरंजन के प्रमुख साधन हैं,
और आजकल तो मोबाइल फोन (Mobile) विज्ञान की सबसे बड़ी देन है, जिससे मनुष्य का जीवन आसान और सरल हो गया है।
आवागमन के क्षेत्र में विज्ञान
Science in travalling
प्राचीनकाल में मनुष्य आवागमन (travelling) के साधन के रूप में हाथी, घोड़ा, बैल, गाय घोड़ागाड़ी, तथा बैलगाड़ी आदि का प्रयोग करता था।
जिनसे घंटों तो क्या एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में कई दिन लग जाते थे। किन्तु आज विज्ञान ने आवागमन के आधुनिक साधन दे दिए हैं।
जिससे यह दुनिया बहुत ही छोटी दिखाई देती है। विज्ञान ने आवागमन के लिए मोटर, कार, रेल, गाड़ी, स्कूटर साइकिल यहाँ तक कि हवाई जहाज का भी अविष्कार कर दिया है, जो घंटों की दूरी मिनटों में तय कर लेते हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान
Science in medicine
जब बात होती है चिकित्सा ( Medicine) के क्षेत्र की तो विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत कारनामे करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान ने नए-नए उपकरण नई- नई मशीनें तथा ऐसी टेक्नॉलॉजी (Technology) सामने लाकर रख दी हैं, जो घातक से घातक बीमारी को भी मात दे सकती हैं।
विज्ञान के द्वारा एक्स-रे मशीन,(X-ray) अल्ट्रासाउंड मशीन (Ultrsound) आदि के साथ साथ कैंसर का उपचार करने के लिए कीमोथेरेपी मशीन (Cheamotharepy) का अविष्कार चिकित्सा के क्षेत्र में में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
आज हार्ट सर्जरी हार्ट, लिवर, किडनी प्रत्यारोपण (Transplantation) तो आम बात बन गयी है। जिसका पूरा श्रेय विज्ञान को ही जाता है।
विज्ञान की मदद से ही कई प्रकार की दवाइयों का अविष्कार किया जा रहा है। छोटी सी छोटी बीमारी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारियों की दवाइयाँ सब विज्ञान की ही देन है
अंतरिक्ष तथा संचार के क्षेत्र में विज्ञान
Science in the field of space and communication
अंतरिक्ष के क्षेत्र में विज्ञान ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं।वैज्ञानिकों ने आर्यभट्ट, भास्कर, इनसेट आदि अनेक उपग्रह (Satellite) अंतरिक्ष में पहुँचा कर अपनी योग्यता सिद्ध की है।
विज्ञान की ही देन है, कि मनुष्य ने चंद्रमा पर पैर रखा रेडिओ संचार बेतार के टीवी सिग्नल मोबाइल फ़ोन यह सब संचार के क्षेत्र में विज्ञान की महान उपलब्धि है।
विद्युत के क्षेत्र में विज्ञान
Science in electricity
मानव जाति के लिए विज्ञान ने एक बहुत ही बड़ा वरदान दिया और वह वरदान है, "विद्युत" (Electricity) विद्युत के द्वारा मनुष्य के अंधेरे जीवन में उजाला आ गया है।
विधुत की मदद से हम ठंडी में गर्मी और गर्मी में ठंडी का अनुभव कर सकते हैं। विद्युत से बड़ी-बड़ी कंपनियाँ, फैक्ट्रियाँ यहाँ तक कि छोटे उपकरणों से लेकर बड़े उपकरण सब विद्युत की वजह से ही चलते हैं
और यह कहा जा सकता है, कि आज के समय में विद्युत के बिना मनुष्य का जीवन असंभव है।
शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान
Science in education
शिक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान वरदान के रूप में उभर कर सामने आया है। शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान की सबसे बड़ी देन है "ऑनलाइन एजुकेशन" (Online education) जिसकी वजह से आज हम मीलों दूर बैठकर भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं
और वीडियो कॉलिंग करके अपने डाउट भी क्लियर कर सकते हैं शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान ने हमें एक बहुत ही शानदार उपकारण दिया "कंप्यूटर " (Computer) जो शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न विभागों में भी हमें मदद करता है।
नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में विज्ञान
Science in neucleur energy
विज्ञान ने नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आज नाभिकीय ऊर्जा के वजह से हमारे पास भी रासायनिक हथियार - जैसे परमाणु बम (Atom bomb) अणु बम ( Molecule bomb)हैं जिनसे हम अपनी देश की सुरक्षा कर सकते हैं।
औधोगिक क्षेत्र में विज्ञान
Science in industries
विज्ञान के बढ़ते चरण औघोगिक क्षेत्र में तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। आज भारत तथा विदेश में जितनी भी ओधोगिक इकाइयाँ है,
वो सब विज्ञान की ही देन है। औधोगिक क्रांति आने से हर छोटे से लेकर बड़ा समान कंपनियों में बनाया जा रहा है जो सस्ता टिकाऊ और आकर्षक भी है।
विज्ञान अभिशाप कैसे How science curse
एक तरफ विज्ञान ने मनुष्य को सभी सुख सुविधा प्रदान कर दी है, लेकिन दूसरी तरफ ये विज्ञान मनुष्य, तथा कई जीव - जन्तुंओं के श्वस्थ्य तथा आने वाली पीड़ी के लिए अभिशाप भी बन गयी है,
विज्ञान ने मनुष्य को भोग विलास के लिए समस्त प्रकार की वस्तुएं तो दे दी हैं। इसलिए मनुष्य भी भोग विलासी बन गया है।
लेकिन वह ये भूल गया की विज्ञान वरदान तो है लेकिन उसका दुरूपयोग करोगे तो वह एक अभिशाप भी बन जाती है?
आइये जानते है, विज्ञान अभिशाप कैसे:-
वातावरण पर दुष्प्रभाव
Bad effects on the environment
विज्ञान एक अभिशाप के रूप में भी माना जाता है।क्योंकि अत्यधिक विज्ञान के विकसित हो जाने से हमारे वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
मोटर, कार तथा गाड़ियों से निकला हुआ धुआँ बहुत ही विषैली गैसों का मिश्रण होता है, जो हमारे वातावरण में फैल कर कई बीमारियों का कारण तथा दमघोंटू वातावरण बना रहा है।
रासायनिक पदार्थों दुष्प्रभाव
Bad effects of chemical substances
विज्ञान ने कई प्रकार के ऐसे रासायनिक पदार्थ बना दिए हैं जिनका अंत करना मुश्किल है जिनमें सर्वप्रमुख है एथिलीन जिससे पॉलिथीन बनाई जाती है।
यह एक ऐसा रासायनिक पदार्थ है जो कभी भी नष्ट नहीं हो सकता और इसका प्रयोग भी बहुत मात्रा में किया जा रहा है किंतु दुर्भाग्यवश इनका सेवन हमारे जीव-जंतु और वातावरण के पशु-पक्षी करते हैं,
जिनसे इनकी मौत हो जाती है तथा वातावरण दूषित और मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है।
दुर्घटनाएँ
accidents
विज्ञान ने यातायात के क्षेत्र में तीव्र वृद्धि की है और मनुष्य के लिए कई प्रकार के यातायात के साधन उपलब्ध करा दिए हैं, जिनकी वजह से आज उनका उपयोग अधिक संख्या में किया जा रहा है।
यातायात के साधनों का अंधाधुंध उपयोग करने से कई प्रकार की दुर्घटनाएँ रेल दुर्घटना, सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं जिसका कारण विज्ञान ही है।
रासायनिक हथियार
Chemical weapon
विज्ञान का सबसे बड़ा अभिशाप रासायनिक हथियार है।विज्ञान के द्वारा बनाए गए अणु बम, परमाणु बम ऐसे ख़तरनाक हथियार है।
जो आधुनिक वर्तमान को खत्म तो करते ही हैं, लेकिन आने वाले भविष्य को भी खत्म कर देते हैं। जिसका परिणाम जापान अब भी भुगत रहा है।
वनों का विनाश
Destruction of forests
विज्ञान के वजह से वनों का विनाश हो रहा है। विज्ञान के द्वारा नए-नए प्रकार के शोध कार्य वनों में किए जा रहे हैं।और वहाँ की मिट्टी
आदि के बारे में जानकारी करके जंगलों का सफाया करके कई प्रकार के उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। इसलिए विज्ञान वनों के विनाश के लिए उत्तरदायी है।
विध्वंशकारी हथियार
Destroyer weapon
विज्ञान के द्वारा बनाए हुए विध्वंशकारी हथियार (Destructive weapon) जैसे- गोला, बारूद, बंदूक आदि आजकल घर-घर में है जो दिन-प्रतिदिन बहुत से लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
नई फूड टेक्नोलॉजी
New Food Technology
विज्ञान ने नई प्रकार की फ़ूड टेक्नोलॉजी भी प्रदान कर दी है, जिसमें फास्ट फूड प्रमुख है, अतः फास्ट फूड (Fast food) खाकर भी लोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जिसका कारण विज्ञान ही है।
मनोरंजन के साधन
Means of intertainment
मनोरंजन के कई साधन जैसे- टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल फोन आदि भी अभिशाप (curse) बन गए हैं। क्योंकि मोबाइल टीवी, कंप्यूटर ऐसे उपकरण है जिनसे हानिकारक किरणे निकलती है और हमारी आँखों पर घातक प्रभाव डालती है।
आधुनिक विज्ञान के उपकरण
Modern science equipment
आधुनिक विज्ञान के कई उपकरण हमारे वातावरण को प्रदूषित बनाते है, जिनमें एसी, रेफ्रिजरेटर प्रमुख है, इनसे निकलने वाली गैस जैसे - क्लोरोफ्लोरोकार्बन chlorofluorocarbons (C.F.C.) हमारे पर्यावरण की ओजोन परत को नष्ट कर रही है जिसके घातक प्रभाव हमारे सामने है।
प्राकृतिक घटनाएँ
Natuaral accident
प्राकृतिक घटनाओं के लिए भी विज्ञान उत्तरदायी है ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक घटनाएँ विज्ञान की ही देन है।
उपसंहार Conclusion
विज्ञान एक दैवीय शक्ति (Devine power) के समान है। अगर आप इस शक्ति का प्रयोग सीमित तथा मानव कल्याण के लिए करते है, तो विज्ञान आपका मित्र है
और यही शक्ति असीमित तरीके से प्रयोग में लायी जाये तो विज्ञान आपका शत्रु सिद्ध होता है।
दोस्तों आपने इस लेख में विज्ञान के चमत्कार निबंध (Essay on wonder of Science) पढ़ा। आपको ये लेख पसंद आया हो तो कमेंट करके अपनी राय जरूर दें और पोस्ट को शेयर जरूर करें
इसे भी पढ़े:-
एक टिप्पणी भेजें