विटामिन बी 1 (थाईमीन) स्रोत तथा बीमारी Vitamin B1 (Thiamine) Source and Disease in hindi

विटामिन बी 1 (थाईमीन) स्रोत तथा बीमारी Vitamin B1 (Thiamine) Source and Disease 

हैलो दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, हमारे इस लेख विटामिन B1 थायमीन स्रोत तथा बीमारी (Vitamin B1 (Thaimine) source and Disease) में। 

दोस्तों इस लेख में आप विटामिन B1 की कमी से होने वाले रोग, विटामिन B1 के कार्य तथा विटामिन की कमी को कैसे पूरा करें के साथअन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जान पाएंगे।

दोस्तों पिछली लेख में हमने आपको विटामिन ए (Vitamin-A) विटामिन डी (Vitamin-D) के बारे में विस्तार से बताया है, जिसका लिंक इस लेख में दे दिया गया है।

तो दोस्तों आइए शुरू करते है, आज का यह लेख विटामिन बी 1 Vitamin B1 (थायमीन) स्रोत तथा बीमारी, लक्षण :-


इसे भी पढ़े:- विटामिन सी क्या है कमी रोग लक्षण उपचार What is vitamin-C


विटामिन बी 1 (थाईमीन) स्रोत तथा बीमारी


विटामिन बी 1 क्या है What is vitamin B1

विटामिन बी 1 विटामिन बी कांपलेक्स समूह का सबसे प्रथम विटामिन है, जिसका रासायनिक नाम थाईमीन हाइड्रोक्लोराइड है (Thiamine Hydrochloride)।

तथा इसका रासायनिक फार्मूला (Chemical Formula) C12H17ON4S होता है। विटामिन बी 1 वसा में घुलनशील विटामिन है, जिसका सबसे पहले संश्लेषण विलियम्स ने 1936 में किया था।

विटामिन बी-1 अमीनो अम्ल और कार्बोहाइड्रेट के उपापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन B-1 अन्य विटामिनों की तरह एक कार्बनिक योगिक है, जो पाचन में मदद करता है।

किंतु यह विटामिन अधिक तापमान पर नष्ट हो जाता है। विटामिन B-1 गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक होता है, इसको आयु बढ़ाने वाला विटामिन भी कहा जाता है।


इसे भी पढ़े:- विटामिन ए के स्रोत तथा कार्य Source and Function of Vitamin -A


विटामिन बी 1 (थाईमीन) स्रोत तथा बीमारी


विटामिन बी 1 के स्रोत Sources of vitamin B1

विटामिन बी 1 के स्रोत - विटामिन बी 1 मानव शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक विटामिन होता है, विटामिन B1 का स्रोत सभी प्रकार के अनाज और पादप बीजों के बाहरी आवरण होते हैं।

जिनमें विटामिन b1 थायमीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही गेहूं की रोटी, डबल रोटी फली वाली सब्जियाँ, खमीर आदि में भी थायमीन विटामिन b1 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

इसके साथ ही कुछ मांसाहारी भोजन (Non-vegetarian food) में जैसे- मांस जिगर मछली और अंडे में भी विटामिन b1 अच्छा स्रोत होता है।


विटामिन बी 1 की कमी से बीमारी Vitamin B1 deficiency disease 

विटामिन बी 1 की कमी से बेरी बेरी (Beri berry) नामक रोग हो जाता है। सर्वप्रथम इसका वर्णन एडमिरल टाकाटी ने 1887 में किया था।

उन्होंने इस रोग के लक्षण सबसे पहले जापानी नाविकों में खोजे थे। और बताया था इस विचित्र लक्षण वाले रोग का नाम बेरी बेरी रोग है,

जो विटामिन b1 की कमी से होता है। आज भी है रोग फिलिपीन द्वीप समूह वियतनाम, थाईलैंड, म्यांमार आदि में अधिक देखने को मिलता है।

क्योंकि यहां पर चावल पॉलिश किया हुआ सबसे अधिक खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है। बेरी बेरी रोग मुख्य रूप से परिधीय तंत्रिका तंत्र और हृदय वाहिका तंत्र को प्रभावित करता है।


बेरी बेरी रोग के प्रकार Types of Berry Berry Disease

बेरी बेरी रोग दो प्रकार होता है, शुष्क बेरी बेरी रोग और आद्र बेरी बेरी रोग 

शुष्क बेरी बेरी रोग - शुष्क बेरी बेरी रोग विटामिन बी-1 की कमी से ही होने वाला रोग है, जिसमें पेशीय क्षय शारीरिक भार में कमी, तथा पेशीय दुर्बलता जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।

जिससे शरीर बिल्कुल कमजोर हो जाता है, हृदय का आकार बड़ा होने लगता है, हृदय गति बढ़ने लगती है, फेफड़ों में कफ जम जाता है,

हाथ पैरों और पेशियों में दर्द होने लगता है, झुनझुनी चढ़ने लगती है, तथा उपापचय क्रियाये मंद पड़ने लगती हैं और व्यक्ति कई गंभीर रोगों से बीमार होने लगता है।

आद्र बेरी बेरी रोग - यह भी बेरी बेरी रोग विटामिन बी-1 की कमी से ही होने वाला रोग है। इस रोग में अधिकतर सामान्य सूजन और  पेशीय शोध उत्पन्न होने लगता है।

जिसके कारण दुर्बलता तथा पेशीय क्षय स्पष्ट रूप से परिलक्षित नहीं होते, किंतु इस रोग में तीव्र ह्रदय लक्षण शीघ्रता से उत्पन्न होते हैं,और व्यक्ति कमजोर होता जाता है, इसके साथ ही

मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, भूख नहीं लगती है, उल्टी होने का मन करता है, किसी काम में मन नहीं लगता है, आदि कई लक्षण इस रोग में उत्पन्न हो जाते हैं।


विटामिन बी 1 की कमी के कारण Due to vitamin B-1 deficiency

विटामिन बी-1 युक्त खाद्य पदार्थों का कम मात्रा में लेना ही विटामिन बी-1 की कमी का कारण बनता है।

इसके साथ ही कुछ अनियंत्रित गतिविधियाँ तथा अन्य फास्ट फूड तथा ड्रिंक का लेना भी विटामिन बी-1 की कमी का कारण माना गया है।

विटामिन बी-1 की कमी उन क्षेत्रों के मनुष्य में अधिक देखी जाती है, जहाँ पर पोलिश किये चावलों का उपभोग किया जाता है।

अधिक तला हुआ तीखा खाना, रोस्टेड फूड, अधिक चाय और कॉफी का लेना शराब तथा गांजा आदि नशों की लत प्राप्त पोषक पदार्थों में विटामिन बी-1 की कमी आदि कारण विटामिन बी 1 की कमी के हो सकते हैं।


विटामिन बी 1 के कार्य Functions of Vitamin B1

विटामिन बी-1 शरीर में विभिन्न प्रकार की उपापचय क्रियाओ में मदद करता है, विटामिन बी-1 थायमिन एंजाइम पायरोफॉस्फेट का एक घटक है,

जो मुख्यत: कार्बोहाइड्रेट के उपापचय ( पायरूवेट अथवा अल्फा कीटोगलूटारेट का ऑक्सीकरण कार्बोसीलिकारण ) में

आवश्यक विटामिन होता है। स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए प्रतिदिन विटामिन बी-1 की मात्रा 0.9-1.6mg प्रस्तावित मात्रा मानी गई है।


विटामिन बी 1 की कमी का उपचार Vitamin B1 deficiency treatment 

जब विटामिन बी 1 की कमी होती है, तो कई प्रकार के रोग तथा उनके लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं। आद्र बेरी बेरी रोग में ह्रदय संबंधी कई समस्याओं (Heart Problem) का

सामना रोगियों को करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में आपको विटामिन बी-1 युक्त खाद पदार्थों का सेवन तो करना ही चाहिए इसके साथ ही

आपको अच्छे डॉक्टर की सलाह लेकर अपना ह्रदय चेकअप करवाना चाहिए और जरूरत पड़े तो दवा भी उपयोग में लाना चाहिए।

विटामिन बी-1 की अधिक कमी होने पर डॉक्टर रोगी को विटामिन B-1 के इंजेक्शन लेने को की सलाह देता है या फिर विटामिन बी-1 की टेबलेट भी इस स्थिति को

रिकवर करने के लिए पर्याप्त होती हैं, अगर विटामिन बी-1 की कमी लंबे समय से है, तो आपको विटामिन बी-1 की टेबलेट  25 से 100 mg के बीच की डॉक्टर के सलाह के मुताबिक ले सकते हैं।

जबकि विटामिन बी-1 की अत्यधिक मात्रा में कमी होने पर 100 से 200 mg तक की खुराक डेली लेने के लिए आपको सलाह दी जा सकती है।

दोस्तों इस लेख में आपने विटामिन B1 किसे कहते हैं उसकी कमी के लक्षण रोग तथा उपचार (Vitamin B1 (Thaimine) source and Disease) के बारे में पढ़ा आशा करता हूँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा।

  • FAQ for vitamin B1

विटामिन B1 का रासायनिक नाम क्या है?

विटामिन B1 का रासायनिक नाम थाईमीन हाइड्रोक्लोराइड है।


विटामिन B1 का रासायनिक सूत्र क्या है

विटामिन B1 का रासायनिक सूत्र C12H17ON4S होता है।


विटामिन B1 की कमी से क्या क्या होता है?

विटामिन बी 1 की कमी से बेरी बेरी नामक रोग होता है इसके आलावा पेशीय, ह्रदय, पाचन सम्बंधित विकार भी देखने को मिलते है।


विटामिन B1 का सबसे अच्छा स्रोत क्या है?

विटामिन B1 पादप बीजों के बाहरी आवरण और सभी प्रकार के अनाजों में प्रचुर मात्रा में मिलता है।

  • इसे भी पढ़े:-

  1. विटामिन किसे कहते है प्रकार तथा कार्य What is vitamin type and function
  2. विटामिन ई के स्रोत बीमारी Vitamin-E Source and Disease
  3. विटामिन डी के आहार और रोग Vitamin D source and Disease
  4. विटामिन बी 2 के फायदे रोग लक्षण Vitamin B2 Benifit Disease symptoms
  5. विटामिन ई का तेल और फायदे Vitamin E oil and Benefits


0/Post a Comment/Comments

в