तोता पर निबंध हिंदी में Essay on parrot in Hindi

तोता पर निबंध हिंदी में Essay on parrot in Hindi 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है, हमारे इस लेख तोता पर निबंध हिंदी में (Essay on parrot in hindi) आज हम यहाँ पर तोता का निबंध लेकर आए हैं

जो कक्षा 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12  से लेकर उच्च कक्षाओं तक मददगार सिद्ध हो सकता है। इस लेख में तोता पर

संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई है, तो आइए दोस्तों शुरू करते हैं आज का यह लेख essay on parrot in Hindi तोता पर निबंध:-

तेंदुआ पर निबंध

तोता पर निबंध हिंदी में


तोता क्या है what is parrot 

धरती पर विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी पाए जाते हैं, जो अपने रंग रूप और स्वभाव के कारण बहुत ही चर्चित होते हैं। इनमें से ऐसा ही एक पक्षी वर्ग का प्राणी है

"तोता" जिसके स्वभाव के कारण उसे लोग अक्सर अपने घरों में पालने के लिए उत्सुक होते हैं। यहाँ तक की लोग उसे इस तरीके से शिक्षित करते हैं,

कि वह घर पर आने वाले मेहमानों (Guest) को पहचानने लगता है और उनसे बातें और उनका स्वागत भी करता है। तोता एक ऐसा पक्षी होता है,

जो हमेशा झुंड में रहना पसंद करता है, वह अपने भोजन की तलाश में कई किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम भी होता है।

तोता भारत सहित अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश भूटान तथा दुनिया के विभिन्न देशों में भी पाया जाता है। भारतीय तोता अधिकतर हरे रंग का होता है,

इसके अलावा तोता पीला, नीला और सतरंगी रंगों का भी होता है। तोते का स्वरूप तथा उसका रंग बहुत ही आकर्षक होता है।

तोते की विभिन्न प्रकार की प्रजातियाँ (Species) लगभग 350 प्रकार पाई जाती हैं, जो अपने व्यवहार और रंग रूप के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं।

तोता एक समझदार और बुद्धिमान पक्षी होता है। इसे सिखाने पर यह बहुत सी भाषाएँ आसानी से सीख लेता है और मनुष्य की भांति व्यवहार करने लगता है।

तोता पर निबंध हिंदी में

तोता की संरचना structure of parrot 

तोता कबूतर के आकार से छोटे आकार का पक्षी होता है। जिसकी चोंच अन्य पक्षियों की तरह नहीं होती इसकी चोंच घुमावदार और लाल होती है।

तोते का चोंच एक ऐसा भाग होता है, जो केवल लाल रंग जबकि इसका पूरा शरीर हरे रंग का होता है। तोते की चोंच का ऊपरी भाग थोड़ा मुड़ा हुआ और नुकीला होता है,

जो विभिन्न प्रकार के मजबूत नट तथा फलों को कतरने के काम आता है। तोते की आंखें गोल-गोल और काले रंग की होती हैं।

तथा इनके चारों और वलय पाए जाते हैं। इनकी आंखें दूर से ही चमकदार दिखाई देती हैं। एक सामान्य तोते की औसत आयु 10 से 15 वर्ष तक हो सकती है।

जबकि इनकी लंबाई 10 से 12 इंच के आस पास ही रहती है। एक सामान्य और स्वास्थ्य तोते का वजन 200 से 400 ग्राम के आसपास ही रहता है।

किन्तु कुछ विदेशों में बिल्ली के आकर के भी तोते पाए जाते है। तोते के पंजे बहुत ही मजबूत होते हैं, जो किसी भी कटीले वृक्ष तथा डाली

पर बैठने के लिए उपयुक्त होते हैं। कोयले की आवाज बड़ी तीखी और तरकस होती है जो 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।

तोते की प्रजाति  species of parrot 

वर्तमान में तोते की अभी तक ज्ञात प्रजातियाँ 350 के आसपास ही हैं, जो संपूर्ण विश्व के अलग-अलग हिस्से पर पाई जाती हैं।

जिनमें cilac-crowned amazon, eclectus, blue and gold macaw, sun conure,, scarlet macaw आदि प्रजतियाँ जबकि

Pygmy Parrot  तोते की सबसे छोटी प्रजाति होती है। जिसकी लंबाई मात्र एक उंगली के बराबर ही होती है। जबकि कुछ तोते विशालकाय शरीर वाले भी होते हैं, वह बिल्ली के समान दिखाई देते हैं।

किंतु विशालकाय शरीर के कारण वे उड़ नहीं पाते और धरती पर रेंगते हुए अपना जीवन यापन करते हैं।

तोता क्या खाता है what does parrot eat

तोता एक शाकाहारी प्राणी (Vegiterian) होता है, इसलिए तोता किसी प्रकार का मांस का सेवन नहीं करता तोते का सबसे प्रिय भोजन हरी मिर्च (Green Chilli) तथा आम (Mango) होती है।

इसके साथ ही तोता विभिन्न प्रकार के सूखे फल, नट, बीज आदि का भी सेवन करता है। तोता की चोंच घुमावदार और मजबूत होती है।

जिस कारण वह मजबूत आवरण वाले फलों अनार अमरूद, आम, अखरोट आदि का सबसे अधिक मात्रा में सेवन करते है। 

तोता कहाँ रहता है where does parrot live

तोता पक्षी वर्ग का एक प्राणी होता है, जो शाकाहारी प्रकृति का होता है। इसलिए आमतौर पर तोता जंगलों में रहना पसंद करता है।

तोता जंगलों, गांव और शहरों के ऊंचे ऊंचे वृक्षों के कोटरो में रहना अधिक पसंद करते है। तोता को गर्म स्थानों पर अधिक रहना पसंद करता है,

क्योंकि तोते गर्म स्थानों पर रहने के लिए अनुकूलित होते है, तोता विश्व के प्रत्येक देश में किन्तु ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।

एक सुनहरा और अच्छे रंग का पक्षी होने के कारण लोग तोते को अपने घरों में भी पालना पसंद करते हैं। घरों में इन्हे पिंजड़ों में रखा जाता है, इसलिए तोता एक पालतू पक्षी के रूप में भी विख्यात हो गया है।

तोते पर 10 लाइन  10 line on parrot 

  1. तोते का वैज्ञानिक नाम “Psittaciformes” होता है जिसे इंगलिश में “Parrot” हिंदी में तोता तथा लोग से प्यार से मिठ्ठू कहकर भी बुलाते हैं।
  2. तोता एक समझदार और होशियार पक्षी होता है। जिसकी लंबाई 12 इंच तक हो सकती है।
  3. अभी तक तोते की 350 प्रजातियाँ ज्ञात हैं, जिनमें कुछ छोटे तथा कुछ विशाल आकृति वाले भी होते हैं।
  4. तोते की चोंच लाल और घुमावदार होती है, जो मजबूत फलों के आवरण को तोड़ सकती है।
  5. तोता एक ऐसा पक्षी है, जो गर्म स्थानों पर रहना हमेशा पसंद करता है।
  6. तोते को उसके स्वभाव उसके रंग के कारण लोग अक्सर उसे अब घर में पालने लगे हैं।
  7. कुछ तोते ऐसे भी होते हैं, जो बिल्ली के आकार के होते हैं तथा उनका वजन 3 से 4 किलो के आसपास हो सकता है।
  8. मादा तोते का गर्भकाल लगभग 28 दिन तक होता है, और 28 दिन के बाद मादा तोता अंडे देती है।
  9. मादा तोता 1 साल में लगभग 10 से 12 ही अंडे देती है।
  10. भारत में तोते को प्यार से मिट्ठू कह कर बुलाते हैं

निष्कर्ष Conclusion 

तोता पक्षी वर्ग का एक ऐसा समझदार पक्षी होता है, जो अपने मालिक के अनुसार भाषा बोलना भी सीख जाता है, किंतु पर्यावरण प्रदूषण (Environmental Pollution) 

तथा प्राकृतिक घटनाओं के परिणाम स्वरूप आज तोते की विभिन्न प्रजातियाँ के अस्तित्व पर संकट छाया हुआ है। बहुत से लोग तोतों का शिकार भी करते हैं,

और अपने फायदे के लिए उन्हें बेच कर उनकी आजादी छीन लेते हैं, किंतु गुलामी चाहे वह मनुष्य हो या पक्षी सभी के लिए बेकार होती है,

इसलिए हमें पक्षियों को भी गुलाम नहीं बनाना चाहिए और स्वतंत्र जीवन जीने देना चाहिए तथा लोगों को पक्षियों के शिकार करने से रोकना भी चाहिए तभी हम इस प्रकृति में होने वाले असंतुलन को रोक सकते हैं। 

दोस्तों इस लेख में आपने तोता पर जानकारी तोता पर निबंध (Essay on Parrot) पढ़ा आशा करता हुँ, आपको यह लेख पसंद आया होगा।

इसे भी पढ़े:-

  1. हाथी पर निबंध
  2. घोड़ा पर निबंध
  3. चीता पर निबंध

0/Post a Comment/Comments

в