मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी कैसे लें How to get Mother Dairy Franchise
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी कैसे लें (How to get Mother Dairy Franchise) में।
दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी क्या है? मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी कैसे लें? के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइये दोस्तों शुरू करते है, मदर डेयरी कैसे खोलें:-
क्लब फैक्टरी एप्प क्या है भारत में क्यों प्रतिबंधित हुआ
मदर डेयरी क्या है What is Mother Dairy
मदर डेयरी भारत की एक प्रसिद्ध दुग्ध उत्पाद वाली कंपनी है, जिसकी स्थापना 1974 में ऑपरेशन फ्लड के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की प्रमुख सहायक कंपनी के रूप में की गई थी।
वर्तमान में मदर डेयरी मत्स्य पालन पशु पालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन आती है। मदर डेयरी का मुख्यालय (Headquarter) सेक्टर 1 नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थित है, जबकि इसके प्रबंध निदेशक मनीष बंदिश जी है।
जब भारत में ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत 1970 में की गई थी उस समय भारत को दुग्ध संपन्न दुग्ध आत्म निर्भर बनाने के लिए डेयरी विकास कार्यक्रम भी चलाए गए थे जिसके अंतर्गत कई प्रकार के
डेरी फॉर्म स्थापित किए जिनमें से सबसे बड़ा डेयरी विकास कार्यक्रम मदर डेरी सबके सामने प्रमुख दुग्ध कंपनी के रूप में प्रकट हुआ।
मदर डेयरी को दूध सरकारी डेरी समितियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के द्वारा प्राप्त होता है। शुरुआत में मदर डेयरी का कार्य दिल्ली के आसपास का संपूर्ण क्षेत्र को कवर करना था जिसके अंतर्गत 1500 दूध बूथ तथा
500 से अधिक आउटलेट सेंटर स्थापित हो चुके थे और वर्तमान में इसके लगभग 3000 आउटलेट्स है। यह एक विकसित डेरी फॉर्म है, जिसके केंद्र संपूर्ण भारत में भी स्थापित होने लगे हैं।
मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी क्या है What is Mother Dairy Franchise
आज के समय में हर कोई अधिक से अधिक प्रॉफिट कमाना चाहता है, जिसके लिए आज बहुत से व्यापारिक कम्पनियों के द्वारा नेटवर्क बनाकर उसके व्यापार को देश के कोने कोने तक फैला दिया जाता है।
उसी प्रकार से मदर डेयरी दुग्ध कंपनी का काम है। मदर डेयरी अपने नाम से लोगो को बिजनेस करने के अवसर प्रदान कराती है, किन्तु इसके बदले में कम्पनी के नियमअनुसार कुछ पैसा कंपनी में जमा करना होता है।
इसके बाद कम्पनी अपने नाम से आपके चुने एरिया में अपनी ब्रांच खोल देती है। तथा विक्रय मूल्य से कम दाम पर अपने प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है
जिसे बेचकर व्यक्ति मुनाफा कमाता है। आज के समय में मदर डेयरी के सम्पूर्ण देश में लगभग 3000 आउटलेट स्थापित हो चुके है।
मदर डेरी प्रोडक्ट Mother Dairy Products
मदर डेरी फ्रेंचाइजी में दुग्ध और विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद बेचे जाते हैं। मदर डेयरी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में लगभग 3000000 लीटर दूध तथा दूध से बने उत्पादों जैसे कि घी, दही मक्खन पनीर आइसक्रीम छाछ मट्ठा आदि का वितरण करती है।
इसके साथ ही यह विभिन्न प्रकार के फ्रूट्स आचार मुरब्बा वेजिटेबल्स तथा खाद्य तेलों को भी बेचने का कार्य करती है। मदर डेयरी के सारे प्रोडक्ट विश्वसनीय तथा गुणवत्तायुक्त होते हैं,
इसलिए मदर डेयरी का विस्तार संपूर्ण देश में बड़ी ही तेजी के साथ हो रहा है। मदर डेरी के प्रमुख प्रोडक्ट :-
टोकन दूध, प्रीमियम फुल क्रीम दूध, मानकीकृत दूध,
गाय का दूध, सुपर - टी दूध, क्लासिक दही, मिस्टी दोई, लस्सी, न्यूट्रीफिट, स्वादयुक्त दूध की बोतलें, ताजा पनीर, मक्खन, पनीर, गाय का घी, मिल्कशेक आदि।
मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी के प्रकार Types of Mother Dairy Franchise
मदर डेयरी भारत सरकार की एक दूध तथा दूध उत्पाद वितरण करने वाली कंपनी है, इसकी फ्रेंचाइजी निम्न दो प्रकार की होती है:-
मदर डेरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी - मदर डेरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी के अंतर्गत आपको बेचने के लिए दूध तथा दूध संबंधित उत्पाद मिलेंगे अर्थात इस फ्रेंचाइजी के अंतर्गत आप तथा दूध से बने हुए उत्पादों को बेच पाएंगे, जिसमें अधिक निवेश की जरूरत होती है।
मदर डेरी आइस क्रीम फ्रेंचाइजी - अगर आप मदर डेयरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी लेना नहीं चाहते हैं, तो इसका दूसरा ऑप्शन मदर डेहरी आइस क्रीम फ्रेंचाइजी भी है, जिसमें मदर डेरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी से कम लागत लगती है।
इसकी फ्रेंचाइजी लेकर आप आइस क्रीम पार्लर खोल सकते है, इसे चलाना भी बहुत आसान होता है और इसमें मुनाफा भी अधिक होता है।
मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी कैसे लें How to get Mother Dairy Franchise
अगर आपको दुग्ध उत्पाद उनके रख - रखाव तथा उनसे संबंधित जानकारी है तो आपके लिए यह सबसे अच्छा विकल्प होगा कि आप मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लें अर्थात मदर डेयरी को खोलें,
क्योंकि मदर डेयरी के अंतर्गत उन सभी प्रोडक्टों को बेचा जाता है, जो डेली लाइफ में रोज उपयोग किए जाते हैं तथा पूर्णता गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ होते हैं।
इसीलिए मदर डेयरी खोलना सबसे अच्छा बेस्ट ऑप्शन होगा मदर डेयरी खोलने के लिए आपको निम्न प्रकार की स्टेप फॉलो करने होंगे:-
मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी के लिए लागत Mother Dairy Franchise Cost
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको एक उपयुक्त स्थान की आवश्यकता होगी। अगर आप
मदर डेयरी आइस क्रीम फ्रेंचाइजी ले रहें है
तो आपके पास कम से कम 300 स्क्वायर फीट की दुकान होनी चाहिए, जबकि मदर डेरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी के लिए
आपके पास एक बड़ी दुकान या फिर एक बड़ा हॉल होना चाहिए जो कम से कम 700 स्क्वायर फीट अवश्य हो और यह स्थान आपका
उस जगह पर होना चाहिए, जहाँ पर घनी आबादी और बस्ती हो जहाँ मदर डेयरी प्रोडक्ट आपके कस्टमर्स को आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे।
साधारण मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए से कम 500000 से 1000000 रुपए तक का खर्चा तथा बेस्ट लेवल के लिए 1500000 तक का खर्चा आ सकता है।
जबकि आपको मदर डेरी आइस क्रीम फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम पांच लाख का निवेश करना होगा।.
इसके साथ ही आपको ₹50000 बांड के रूप में कंपनी में जमा करना होता है।
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी अपने प्रमुख प्रोडक्ट को प्रमोट करने के काम भी करती है, जिससे प्रोडक्ट पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता।
मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी के लिए दस्तावेज Documents for Mother Dairy Franchise
मदर डेहरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास निम्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेज अवश्य होने चाहिए:-
Id proof : आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
Address Proof: राशन कार्ड बिजली का बिल, बैंक अकाउंट डिटेल
व्यक्ति के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर
प्रॉपर्टी का दस्तावेज, लीज एग्रीमेंट
प्रॉपर्टी का एनओसी सर्टिफिकेट
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन Application for Mother Dairy Franchisee
मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जाता है। अगर आप मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं,
तो आप किसी भी ब्रोकर के बीच में ना पड़े आप स्वयं ही मदर डेयरी के ऑफिस में जाकर वहां बातचीत कर सकते हैं। मदर डेयरी फ्रेंचाइजी देने के लिए कभी-कभी न्यूज़ पेपर में एडवर्टाइजमेंट डालती है,
तो वहाँ पर दिए गए मोबाइल नंबर पर आप कांटेक्ट करके उनसे सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
अगर आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज तथा उपयुक्त जगह हैं, तो आपको मदर डेयरी फ्रेंचाइजी आसानी से मिल जाती है।
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप नीचे दिए गए कांटेक्ट नंबर ईमेल आईडी तथा वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है:-
Mother Dairy Fruit and Vegetable Private Limited
A-3, Sector-1,
Noida,
Uttar Pradesh-201301
लैंडलाइन नंबर : 120-4399500 / 4399501
फैक्स नंबर : 91-120-4399527
टोल फ्री नंबर: 1800-180-1018
Email ID : consumer.service@motherdairy.com
Website : www.motherdairy.com
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी से लाभ Benefits of Mother Dairy Franchise
मदर डेयरी प्रमुख रूप से विभिन्न दुग्ध उत्पादों को तैयार करती है और जो डेली उपयोग में लाई जाने वाली खाद्य सामग्री है, तथा ऊर्जा का प्रमुख स्रोत भी है क्योंकि यह विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त होता है।
इसीलिए इसका उपयोग सर्वाधिक किया जाता है और लोग इन उत्पादों को अवश्य ही खरीदते हैं, इसलिए दूध उत्पाद बेचकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।
मदर डेयरी दुग्ध के साथ विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पाद बनाते हैं, जो विशिष्ट गुणवत्ता युक्त और विश्वसनीय होते हैं तथा टेस्ट में भी बहुत अच्छे होते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं, इसलिए इनकी बिक्री बढ़ जाती है और मुनाफा भी अधिक होता है।
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के अंतर्गत दूध, दही, मक्खन के साथ ही विभिन्न प्रकार के जेम्स, सब्जियाँ, आचार आदि प्रोडक्ट भी उपलब्ध होते हैं, अर्थात एक ही दुकान पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद ग्राहक को प्राप्त हो जाते हैं।
इस कारण दूध के साथ ही विभिन्न प्रकार के उत्पादों का भी विक्रय हो जाता है जिससे अधिक मुनाफा प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
मदर डेयरी खोलने के लिए व्यक्ति विशेष को किसी विशेष लेबर की आवश्यकता तथा योग्यता की जरूरत नहीं होती है।
इसे कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी अपनी क्षमता के अनुसार खोल सकता है, तथा मदर डेयरी के अंतर्गत उत्पादों को बेचकर अधिक से अधिक मुनाफा भी कमा सकता है।
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने का सबसे प्रमुख लाभ है, कि इसमें रोजमर्रा की उत्पादों को बेचा जाता है। इन उत्पादों को सभी लोग खरीदते ही खरीदते हैं चाहे वह अमीर हो चाहे वह गरीब हो इसीलिए, इनकी बिक्री दर भी अधिक रहती है।
अगर आप मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेते हैं तो इसके लिए आपको किसी विशेष प्रशिक्षण की भी जरूरत नहीं होती है, तथा यह फ्रेंचाइजी भी आपको बड़ी ही आसानी से प्राप्त हो जाती है।
दोस्तों आपने यहाँ मदर डेयरी फ्रैंचाइज़ी कैसे लें How to get Mother Dairy Franchise की सभी जानकारी पढ़ी। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े:-
एक टिप्पणी भेजें